इटावा : समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के जरिए फूंका चुनावी बिगुल,कार्तिक ने यूपी सरकार को लिया आड़े हाथ 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

सौरभ दुबे वरिष्ठ संवाददाता 

इटावा : समाजवादी पार्टी  ने गुरूवार को  जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर समूचे प्रदेश में साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें आज इटावा के चकरनगर ब्लॉक की कमान युवा सपा नेता व प्रोफेसर रामगोपाल यादव के नाती कार्तिक यादव ने संभाली|  चकरनगर में आयोजित इस  साइकिल रैली में बहुत बड़ा जनसैलाब देखा गया।चकरनगर तहसील में आयोजित रैली में पहुंचे युवा सपा नेता कार्तिक यादव ने बताया की धरातल की सत्यता प्रदेश की जनता समझ चुकी है। वर्तमान प्रदेश सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है। किसान धीरे-धीरे घुट घुट कर मरने को मजबूर है क्योंकि किसान से जुड़ी हुई हर वस्तु महंगाई की चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रोजगार देने के नाम पर वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है मगर धरातल पर सत्यता कुछ और ही है। कार्तिक यादव ने यह भी बताया कि हम इस साइकिल यात्रा के माध्यम से वर्तमान योगी सरकार के कुकर अंखियों को उजागर करने का काम भी करेंगे। वर्तमान बीजेपी सरकार युवाओं को नौकरी देने के नाम पर चुनावी वादे कर रही है क्योंकि पिछले साढे 4 साल में बीजेपी सरकार ने एक भी वैकेंसी नहीं निकाली है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की गठबंधन से जुड़े सवाल पर कार्तिकेयन ने कहा किए घर के बड़ों से जुड़ी हुई बात है इसका फैसला घर के घर के बड़े लोग और दोनों पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करेंगे| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment