
प्रांजल गुप्ता
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शादी की पार्टी के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगो ने दुल्हन की बहनों के साथ छेड़छाड़ कर दी , जिसके चलते दूल्हा दुल्हन पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई | मामला बिगड़ता देख दुल्हन अपने शादी के जोड़े में ही अपनी आधा दर्जन बहनों और परिवार के कई लोगो के साथ थाना पहुंच गई | दुल्हन ने अपनी शिकायत में कहा कि मेरे घर वालों को दूल्हे और दूल्हे के परिवार ने बंधक बनाया वही उसकी बहनों से छेड़छाड़ की |
जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के रम्पुरा के रहने वाले नजमुल की बीते दिन पूरनपुर की रहने वाली सबा से निकाह हुआ था | सबा ने बताया कि आज उसके दूल्हे के घर शादी का वलीमा (दावत) चल रही थी।जिसमे उसके घर वालों के साथ उसकी मेरी बहने भी आई थी | दावत ए दौरान उसके पति और नजमुल पक्ष के लोगो ने उसकी बहनों के साथ छेड़छाड़ की |इस बात को लेकर उसके भाइयों ने एतराज जताया |
इसी बात को लेकर नजमुल के परिवार वालों ने उसके घर वालो को पीटा और दहेज की बात करने लगे, इसके बाद सभी को बंधक बना लिया | पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अनहोनी की डर के चलते वह थाने मदद के लिए आई है | फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुल्हन पक्ष के कुछ लोगो को अपने साथ लेकर नजमुल के घर के लिए रवाना हो गई |




