
दैनिक राशिफल ,मंगलवार-10- अगस्त-सन2021 ईसवी. द्वितीयातिथि, शुक्ल पक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
मघा नक्षत्र, सुबह 10:37 तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, चंद्रमा सिंह राशि में
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय ठीक है, मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापारी की स्थिति सामान्य रहेगी. कुछ पुराने संबंध भी ताजा हो सकते हैं.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- अधिकांश समय घरेलू कार्यों को करने में लगेगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी. खानपान और मौज मस्ती में भी धन का खर्च होगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज परिश्रम की अधिकता रहेगी भाग्य की प्रबलता से कुछ काम बनेंगे, वृद्धजनों की राय आपके लिए लाभकारी रहेगी. दोपहर तक छुपे रोग ,शत्रु दोनों परेशान कर सकते हैं.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन प्राप्ति की दिशा में किया गया प्रयास सफल होंगे, चिकित्सा और फैशन वर्ग से जुड़े जातक लाभ में रहेगे. वाणी की कार्यकुशलता और बुद्धि विवेक से लाभ संभव है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- पिछले दिनों की तुलना में स्वास्थ्य में सुधार परंतु फिर भी स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता. शरीर में धातुओं की कमी हो सकती है. मन में प्रसन्नता का भाव बढ़ेगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है लाभ होते होते रह जाएगा खर्च की अधिकता रहेगी बहुत प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से कुछ लाभ अर्जित कर सकेंगे. छोटी धार्मिक यात्रा भी संभव है.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- प्रयास करने पर व्यापार में सुधार आएगा व्यापार कैसे उन्नत तो इसके बारे में किए गए विचार- विमर्श और कार्य सफल होंगे. आज लाभ का समय यदि सूर्य की आराधना करते होंगे तो आज लाभ होगा.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वृद्ध व्यक्तियों का समय घरेलू कार्यों को करने में व्यतीत हो सकता है.. दिन प्रसन्नता के साथ व्यतीत होने की संभावना बनती है.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- भाग्य की प्रबलता से कुछ कार्य बनेंगे, अपने पूर्व समय में सूर्य की आराधना की है तो आज भाग्य साथ देगा. छोटी यात्रा , भागदौड़ संभव है.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. खानपान, धर्म-कर्म, वस्त्र पर धन खर्च होने की संभावना बनती है.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन लगभग सामान्य बीतेगा जो जातक विवाह के योग हैं उनके विवाह की चर्चा हो सकती है, विवाहित जातकों को अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- संतान के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, खान-पान पर ध्यान रखें, स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं रहेगा. शिक्षा और ज्ञान अर्जन में रुचि की कमी दिखेगी.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




