
दैनिक राशिफल
शुक्रवार-13- अगस्त-सन2021 ईसवी. ( नाग) पंचमी तिथि, शुक्लपक्ष, श्रावण माह ,विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
हस्त नक्षत्र सुबह 8:00 बजे तक तत्पश्चात चित्रानक्षत्र, चंद्रमा कन्या राशि में शाम 19:27 तक उसके बाद तुला राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप, यूट्यूब, 91+9837235505.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- समय अच्छा नहीं है रोग और शत्रु के प्रति सावधानी रखें, संतान अथवा किसी मित्र के कारण मन परेशान रहेगा. धन का खर्च अधिक आमदनी कम.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- परिश्रम की अधिकता रहेगी सहयोग के लिए किसी मित्र अथवा छोटे भाई पर निर्भर रहेंगे. सूर्यास्त के बाद का दिन अच्छा नहीं है, रोग बढ़ेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन मिलाजुला रहेगा पब्लिक सेक्टर से धन प्राप्ति संभव है शाम का समय मित्रों संग व्यतीत होगा. एकाउंट्स अथवा लेखन के कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन लगभग आज तक सामान्य शुभ रहेगा परिश्रम बहुत अधिक स्वास्थ्य उत्तम सूर्यास्त के बाद प्रयास करने पर धन लाभ संभव है.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे परंतु स्वास्थ्य बहुत बढ़िया नहीं रहेगा. बाहरी क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है. प्राप्त धन कर्ज चुकाने अथवा स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर खर्च होगा.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा बुद्धि का प्रयोग करने से कुछ लाभ भी अर्जित हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. गलत कार्य करने वाले पुलिस से परेशान होंगे.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी कारणवश तनाव भी मिल सकता है. सूर्यास्त के 2 घंटे बाद बुद्धि के प्रयोग से कुछ लाभ अर्जित हो सकता है.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज व्यापारिक लाभ हो सकता है परंतु प्राप्त धन सूर्यास्त के बाद खर्च होने की पूरी संभावना बनती है. रात्रि में स्वास्थ्य संबंधी ध्यान रखें मूत्र रोग में वृद्धि. शुगर रोगी विशेष सावधानी बरतें.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- व्यापारिक गतिविधियों को लेकर भाग दौड़ बन सकती है भरपूर प्रयास करें सूर्यास्त के बाद लाभ होने की संभावना बनती है. यदि आपने हनुमान जी की पूजा पाठ की है तो आज उसका लाभ मिलेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- भाग्य की प्रबलता से कुछ कार्य बनेंगे व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा नहीं है जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है नफरत ऑडियो में दर्द रहेगा सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य लाभ.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा संतान के हित चिंतन में समय लगेगा सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें स्वास्थ्य खराब हो सकता है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505. हरि ॐ




