
यूपी के शाहजहांपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव पहुंचे। शिवपाल यादव के पहुंचने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया । प्रसपा के प्रदेश महासचिव लखन प्रताप सिंह के घर पर जब शिवपाल यादव पहुंचे तो उनके समर्थक वेकावू हो गये और धक्का मुक्की करते हुए कुर्सियों को भी गिरा दिया।
मीडिया से बात करते हुये शिवपाल यादव ने कहा है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उनकी पहली प्राथमिकता है । सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियां एकजुट होकर भाजपा को हराय । उन्होंने यह भी कहा कि यूपी की योगी सरकार ने अब तक जो भी कानून बनाये हैं वो जनता के हित में नही हैं । उन्होंने यह भी कहा कि नए कानूनों की वजह से जनता बेहद परेशान है और जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है।
Author: cradmin
Post Views: 35




