बरेली : पति ने लापता पत्नी सहित बच्चों को बरामद करने की एसएसपी से लगाई गुहार , जानिए पूरा मामला

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | मीरगंज से बरेली दवा लेने आई महिला अपने तीन बच्चों के साथ दो माह पहले लापता हो गई | पति ने पत्नी और बच्चों की तलाश की काफी कोशिश की लेकिन आजतक उसके परिजनों का पता नहीं चल सका | पति ने सम्बंधित थाने में इस उम्मीद के साथ गुमशुदगी दर्ज कराई की पुलिस उसके बीबी -बच्चों का पता जरूर लगा लेगी | हालाँकि पुलिस पीड़ित पति को राहत नहीं दे सकी | पति ने परेशान होकर गुमशुदा परिजनों के क्षेत्र में पोस्टर चस्पा दिए ताकि उसकी पत्नी और बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिल सके | पति दो महीने से पुलिस के चक्कर लगाकर परेशां हो चुका है | सोमवार को पीड़ित पति समाजसेवी के साथ अपनी गुहार लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा |

मीरगंज थाने के गांव मोहम्मद गंज निवासी हरिओम पुत्र महेंद्र सिंह ने एसएसपी से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी पत्नी प्रिया सिंह 23 मई को तीन बच्चों के साथ दवा लेने के लिए घर से निकली थी l लेकिन वह वापस नहीं लौटीl उसने पत्नी और बच्चों को तलाशने की कोशिश की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला l तब उसने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी l हरिओम ने अपने ससुरालियों पर ही पत्नी और बच्चों को अगवा करने का आरोप लगाते हुए बताया कि 2 महीने तक प्रिया सिंह के गायब होने के बावजूद उसके मायके वालों ने किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं की और न ही थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई l हरिओम ने उन्हीं पर पत्नी और बच्चों को गायब करने का आरोप लगाया और और पुलिस से आग्रह किया कि पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसके पत्नी और बच्चों को तलाशने की कोशिश करें l उसने आशंका जताई कि ससुरालियों ने ही उसके बच्चों को अपने कब्जे में रखा है उसने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की l वही पीड़ित पति का यह भी कहना है कि उसके पत्नी और बच्चों को अंतिम बार मिनी बाईपास पर देखा गया था |

समाजसेवी याश्मीन जहां ने बताया कि उनके पास मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिओम आये थे | हरिओम की पत्नी और दो बच्चों के साथ उनकी पत्नी लापता है | उनकी पत्नी को लास्ट टाइम बरेली के मिनी बाईपास पर देखा गया था | लेकिन बरेली पुलिस दो महीने बाद भी लापता लोगो के बारे में कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है | एडीजी साहब ने मामले में सभी की बरामदगी के साथ जाँच का आश्वासन दिया है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज