किसान एकता संघ ने पेट्रोल डीजल की बड़ी कीमतों , गन्ना किसानों का भुगतान न किए जाने के विरोध धरना प्रदर्शन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली| डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि गन्ना किसानों का भुगतान न किए जाने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत कम बढ़ाए जाने से नाराज किसान एकता संघ ने जिला मुख्यालयों पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। बरेली में किसान नेता डॉ रवि नागर के नेतृत्व में खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में गांव से किसान दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठे हुए और सैकड़ों की संख्या में इकट्ठे किसान नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्ट्रेट गेट पर ही धरना देकर बैठ गए। जहां पर किसान नेता डॉ रवि नागर ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सरकारें किसान विरोधी नीतियों बनाकर किसानों को छलने का कार्य कर रही हैं। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 72 पैसे प्रति किलो बढ़ाकर देश के किसानों का मजाक उड़ाया गया है। जो मौजूदा सरकार को बहुत भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि से किसान की फसलों में लागत बढ़ी है और मुनाफा कम हुआ है। जिससे देश का किसान बर्बादी के कगार पर है। सरकार को किसान की समृद्धि के लिए बिजली मुफ्त दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी विषय पर पूर्व में भी हम तीन बार ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन सरकार ने अभी तक हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। अगर सरकार ने हमारी मांगे शीघ्र ही नहीं मानी तो किसान एकता संघ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। साथ में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा मंडल प्रभारी इरशाद अली मंडल अध्यक्ष चौधरी श्रीपाल सिंह जिला सचिव प्रीत सिंह प्रधान जी युवा मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह यादव जिला महासचिव अवधेश गुर्जर तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह रवि शंकर रामपाल यादव रणवीर यादव आदि मौजूद रहे

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज