बदायूं : ग्राहक बनकर पहुंचे हत्यारों ने सर्राफा की गोली मारकर हत्या , पुलिस ने माना रंजिश में हुई हत्या 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:


पंकज गुप्ता 

उत्तर प्रदेश  के बदायूं  जिले के हजरतपुर कस्बे में ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने सर्राफा व रेडीमेड कारोबारी को शुक्रवार सरेशाम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर पैदल भाग निकले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। सूचना के बाद एसएसपी संकल्प शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और थाना पुलिस को मामले का खुलासा करने का निर्देश दिये। वही परिजन किसी से भी रंजिश की बात को नकार रहे हैं।

हत्यारों ने हत्या करने से पहले किया था इंतजार 
बदायूं के हजरतपुर कस्बा के गांव भाऊनगला निवासी राकेश गुप्ता 35 वर्ष पुत्र भानुप्रकाश हजरतपुर के मुख्य बाजार में रेडीमेड कपड़े व सर्राफा की दुकान है। दुकान के ऊपर ही बने घर में वे अपने परिवार के साथ रहते थे।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार देर शाम तकरीबन साढ़े सात बजे उनका सात वर्षीय बेटा व साढ़े तीन वर्षीय बेटी दुकान पर बैठे थे। तभी दो युवक पैदल पहुंचे और बच्चों से पिता के बारे में जानकारी ली।

घटना को अंजाम देकर फरार हुए हत्यारे 
 मृतक राजेश के बच्चों ने बताया कि वे बाजार गये हैं आते होंगे। इसके बाद दोनों युवक दुकान पर बैठ गये।कुछ देर बाद राकेश दुकान पर पहुंचे तो युवकों ने रेडीमेड शर्ट मांगी। उन्होंने कुछ शर्ट दिखाई। इस बीच एक युवक ने पीली शर्ट दिखाने को कहा, जैसे ही वे पीली शर्ट लेकर पहुंचे तभी युवकों ने तमंचा निकालकर राकेश को गोली मार दी। गोली राकेश के पेट में लगी। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गये। आनन-फानन में परिजन राकेश गुप्ता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के मुताबिक रंजिश में हुई हत्या 

 बदायूं  एसएससी संकल्प शर्मा ने बताया कि एक 35 वर्षीय युवक को गोली मार दी है घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला दिख रहा है मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी| 

घटना स्थल से 200 मीटर की दूरी पर तैनात थी पुलिस

घटना के बाद पुलिस पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस की पिकेट होने के बावजूद भी हत्यारों की कैसे फरार हो गए और थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हत्यारें घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये।  

खबर वीडियो में देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment