
बदायूं के खिरिया बाकरपुर गांव में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव सुरखा निवासी देव चंद्र पाठक (35 )पुत्र रामधुन बाइक से 25 अगस्त को अपने घर सुरखा जा रहे थे तभी अचानक खिरिया बाकरपुर गांव के पास बाइक सवार युवक देव चंद्र पाठक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया । जिसमें देव चंद्र पाठक की हालत को गम्भीर देखते हुए पड़ोस के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया। बाद में परिजनों ने घायल युवक को बरेली एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। बरेली के डाक्टरों ने भी हालत को गंभीर देख दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन बरेली के निजी अस्पताल से रैफर करा कर दिल्ली लेकर जा रहे थे । तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई । कादरचौक थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं परिजनों का रोरो कर बुरा हाल बना हुआ है ।




