
देश में करोना महामारी की पहली और दूसरी लहर ने ऑक्सीजन की कमी के चलते अनगिनत लोगों की सांसो पर ब्रेक लगा दिए थे जिसके बाद हर जगह ऑक्सीजन की कमी को लेकर हाहाकार मचा रहा था लेकिन अब फिर से तीसरी लहर दस्तक देने लगी है और इसकी शुरुआत दक्षिण के प्रांतों से शुरू भी हो चुकी है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश सरकार काफी सजग नजर आ रही है इसी के तहत यूपी सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख की अगुवाई में जनपद रामपुर मैं ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया गया है ।
जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर अंतर्गत सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए और आगामी करोना की तीसरी लहर को भापते हुए रेडिको खेतान लिमिटेड कंपनी की ओर से एक ऑक्सीजन गैस प्लांट लगाया गया । इस ऑक्सीजन प्लांट में एक बार में 70 जम्बो ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भरे जा सकते हैं। इस प्लांट का शिलान्यास कई माह पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा किया गया था अब यह प्लांट लगभग पूरी तरह से बंद कर कंप्लीट हो चुका है जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया है । यह प्लांट उत्तर प्रदेश का अब तक का एक मात्र प्लांट है जो स्थानीय अस्पतालों के अलावा जरूरत पड़ने पर दूर-दूर तक ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई किया करेगा ।
रेडिको खैतान लिमिटेड के डायरेक्टर केपी सिंह के मुताबिक इसके पीछे सोच रही है कि पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी की वजह से कुछ लोगों को बचाया नहीं जा सका ऑक्सीजन की बहुत कमी रही है उसी दिन से हम ने निर्णय लिया कि जल्दी से जल्दी हम ऑक्सीजन का प्लांट लगाएं मुख्यमंत्री जी से भी बात हुई तो उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्री इसमें क्या सहयोग कर सकती है तो सभी इंडस्ट्री को एक- प्लांट लिया किसी ने दो प्लांट लिए मुख्यमंत्री जी का आग्रह किया रामपुर डिस्टलरी बड़ी फैक्ट्री है तो आप ज्यादा कीजिए तो हमने 6 प्लांट की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में लगाने के लिए ली। उत्तर प्रदेश के रामपुर के बिलासपुर का पहला ऑक्सीजन गैस का प्लांट रामपुर के अलावा 5 जनपदों में और गैस का प्लांट लगाया। फिर हमने इसके बारे में सोचा के ऑक्सीजन की सप्लाई सीधे बेड पर जाएगी अगर बाहर जनता को गैस की जरूरत हुई तो उसको हम कैसे पूरा करेंगे। तब हमने इसी प्लांट में हाई प्रेशर पर गैस रिफिलिंग का भी प्लांट लगाया उसी वक्त हमने मशीनों का ऑर्डर दे दिया और मशीनें लग गई। आज इस प्लांट को हमने जनता को समर्पित कर दिया है। और प्लांट की क्षमता है यह 70 सिलेंडर जंबो प्रतिदिन भरने की है। यह प्लांट 24 घंटे चल सकता है सिलेंडर की जो भी व्यवस्था होगी वह अपने डीएम साहब से कहा है वह इसकी व्यवस्था कराएंगे।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ के मुताबिक पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें रेडिको खेतान संस्था द्वारा एक बिलासपुर में एक ऑक्सीजन का प्लांट लगाया गया था जिस में हमने चर्चा की थी कि इसमें एडिशनल और क्या किया जा सकता है अगर इस प्लांट से ऑक्सीजन जनरेट हो रही है तो हम उस ऑक्सीजन को सिलेंडर रिफलिंग हो जाए मुझे खुशी है रेडिको खैतान ने हमारे आग्रह मंजूर किया और आज रिफिलिंग के प्लान का राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने उद्घाटन किया। मेरे रेडिको खैतान को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उनके सहयोग से एक जनहित का कार्य से किया गया है। इस प्लांट से बिलासपुर ही नहीं बल्कि पूरे रामपुर को अब ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी।




