
यूपी के मथुरा में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही । हर तरफ लोग कान्हा की आस्था में डूबे दिखाई दिए। इस मौके पर भागवत भवन में हर तरफ राधे राधे के नारे गूंजने लगे । वही मंदिर में भगवान के जन्म की बधाइयां गाई जाने लगी और बड़ी संख्या में भक्त उस पल के गवाह बने जब भगवान कृष्ण के विग्रह लड्डू गोपाल को मंदिर के वाहर लाया गया जहां उनका स्वर्ण रजत काम धेनु गाय के द्वारा दूध से अभिषेक स्नान कराया गया ।
एक तरफ भजनों के सुर गुंजायमान थे तो दूसरी तरफ मंदिर के सेवारत पुजारियों के मंत्रों गूंज रहे थे ।जिसने भी देखा उसे देखता ही रह गया क्योंकिन यह पल उनके लिए खास था , जिसे देखने लिए भक्त सुबह से लंबी लंबी लाइनों में लगकर भगवान के घर पहुंचे थे । इसी बीच लड्डू गोपाल को मंत्रो के साथ विधि विधान से पंचा मिरत का अभिषेक कराया गया साथ ही हरि चंद्रिका पोशाक पहनाकर सभी भक्तों को कान्हा के दर्शन कराए गए।




