
बरेली | तहसील नवाबगंज में गुरूवार को पैनी नजर सामाजिक संस्था के चालान भरो अभियान का दूसरा दिन तहसील परिसर में चला जिसमें तहसील के तमाम अधिवक्ताओं ने सहयोग बढ़-चढ़कर दिया इसके पश्चात संस्था का अभियान ग्राम रिछोला चौधरी में भी चला उसके पश्चात संस्था ने बरखान से लेकर भदपुरा ब्लॉक के कई गांवों में दौरा कर चालान राशि एकत्र की।

संस्था के इस अभियान से लोगों में एक नई जागृति आ रही है वह संस्था के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है अन्याय के खिलाफ इस संस्था के साथ लोग जुड़ने के लिए भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रहे हैं किसानों की चालान राशि यह प्रशासन द्वारा बिना आधार के काटी है यह किसी एक किसान की समस्या नहीं थी यह पूरे प्रदेश के किसानों की एक भयंकर समस्या है जिस पर सरकार को व प्रशासन को इस तरह से अपनी अधिकारी शक्तियों का प्रयोग कर किसानों के साथ यह बर्बरता नहीं करनी चाहिए थी बल्कि किसानों को आम जनमानस में शासन प्रशासन का डर पैदा करने के बजाय एक सकारात्मक दृष्टिकोण कायम करना चाहिए।




