
बदायूं । महिला अस्पताल से सटी दरगाह के पास बिरयानी खाने जा रहे टेंपो चालक की होमगार्ड से कहासुनी होने पर क्रेन के ड्राइवर ने टेंपो चालक को जमकर पीटा और पकड़ कर ले गया।
बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महिला अस्पताल की दरगाह के पास एक टेंपो चालक रोडवेज के पास बिरयानी खाने जा रहा था कि होमगार्ड ने टेंपो चालक को रोक लिया और टेंपो जाने से मना कर दिया। बस इसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। होमगार्ड क्रेन को बुला लिया क्रेन के ड्राइवर ने गरीब टेंपो चालक की जमकर पिटाई की और उसकी कमीज का कालर पकड़ते हुए धक्का देते फिर क्रेन में बैठा कर ले गया। वहां पर बहुत लोगों की भीड़ लग गई है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Author: cradmin
Post Views: 31




