मीरगंज बरेली ।धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गये इससे पहले टकराव की स्थिति बनती दोनो पक्षों के दो नेताओं ने पहुँच कर मामले को संभाल लिया है ।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर दोनो निर्माणों को रुकवा दिया है बताया जाता है कि चार साल पहले भी इसी को लेकर बवाल हुआ था| गौरतलब है कि बीती चार साल पहले स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँव मनकरा में धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे उस समय नेताओं ने दोनों पक्षों को बेठाकर लिखित फेसला कराया था कि एक दूसरे की मर्जी के बिना दोनों पक्ष स्थलों पर कोई नया निर्माण कार्य नही करायेगा ।
सूत्रों के मुताबिक आज लिखित फ़ेसले का उल्लंघन करते हुए एक पक्ष ने लिन्टर डालने का काम शुरु कर दिया यह देख दूसरे पक्ष ने भी धार्मिक स्थल का निर्माण करना शुरु कर दिया इससे नाराज दुसरा पक्ष कार्य को रुकवाने पहुँच गए ।और दोनों पक्षों में तनातनी शुरु हो गई ।सूचना पर एक पक्ष की ओर से जिला पंचायत प्रत्याशीर दूसरे पक्ष की ओर से जिला पंचायत सदस्य भी पहुँच गये इससे पहले मामला बिगड़ता दोनो नेताओं ने अपने पक्षों के लोगों को समझा कर शान्त करा दिया | मौके पर इंस्पेक्टर क्राईंम राजेश कुमार यादव मय फोर्स के मौके पर पहुँच गये और उन्होने भी दोनों पक्षों को समझाते हुए धार्मिक स्थलों पर निर्माण रोक लगा दी है ।साथ ही चेतावनी दी है कि शन्ति व्यवस्था के साथ किसी ने खिलवाड़ करने की कोशिश की तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लायेगी ।




