

मुजस्सिम खान
उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे वैसे सत्तारूढ़ भाजपा कमर कसती चली जा रही है रामपुर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है इसी को लेकर पार्टी ने मुस्लिमों को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है जिसके चलते अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में वसीम खान की नियुक्ति की गई है ।
रामपुर की शहर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को खासा मुस्लिम वोट मिला था जिसके चलते पार्टी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े आजम खान की पत्नी डॉक्टर तंजीम फातिमा को कांटे की टक्कर दी थी इसी को लेकर भाजपा अब जोर आजमाइश में जूट चुकी है पार्टी ने वसीम खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया है मोर्चा की कमान संभालने के बाद जैसे ही वसीम खान रामपुर पहुंचे तो यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में उनका फूल मालाओं से स्वागत किया साथ ही उनके द्वारा रोड शो भी निकाला गया है ।
अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष वसीम खान ने मीडिया के मुताबिक मुझे अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है उसी को लेकर आज मेरे साथ जो कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं उन्होंने एक रोड शो का कार्यक्रम रखा है और यह दिखाने की कोशिश की है के अल्पसंख्यक समाज भारतीय जनता पार्टी से दूर नहीं है अल्पसंख्यक समाज भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है। और यह हमारा रोड शो अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि से मिस्टन गंज होते हुए डिग्री कॉलेज पर इसका समापन होगा। आने वाले 2022 के चुनाव पर वसीम खान ने कहा 2022 के चुनाव में हमारी 325 प्लस यानी 350 के लगभग हमारी सीटें आएंगी।




