प्राचीन देवस्थल पर बिजली नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि के खिलाफ जताई नाराजगी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। प्राचीन देव स्थल पर विजली नही लगने और देव स्थल तक टूटे फूटे रास्ते पर पक्का रोड नही डालने के कारण आगामी विधानसभा में किसी जन प्रतिनिधि को वोट नही डालने का निर्णय लेते हुए विरोध प्रदर्शन किया है।गाँब कुरतरा,सतुईया खास,पट्वैया,खरगपुर के वीचो वीच लक्ष्मन जाति-माता रानी देव स्थल है। जो करीब 14 गांब के लोगो का आस्था का केंद्र है। प्राचीन काल का देवस्थल होने के बाबजूद देवस्थल पर न तो विजली है और न ही देवस्थल तक जाने वाले उबड़ खाबड़ रास्ते पर रोड पड़ा है। रविवार को देव स्थल पर कुरतरा,सतुईया खास,खरगपुर आदि गाँब निवासी हरप्रसाद गंगवार,टीकाराम सागर,महेश चौहान,मूलचंद,राजाराम,किशन लाल,प्रदीप कुमार,भगवान दास,पप्पू ,रामकिशोर,कृषणपाल आदि ने बैठक करके संकल्प लिया और बताया कि प्राचीन देव स्थल पर अब तक विजली और देवस्थल पर रोड नही पढ़ने के कारण  आगामी विधानसभा में वह और उनके गाँब के लोग किस जन प्रतिनिधि को वोट नही देंगे।वताया तीन साल पहले मंदिर कमेटी ने क्षेत्रीय विधायक डीसी वर्मा को एक कार्यक्रम में देव स्थल पर बुलाया था।उन्होंने देवस्थल पर मौजूद सैंकड़ो ग्रामीणों को भरोसा दिया था।कि वह एक साल के अंदर विजली और देवस्थल तक आने वाले उबड़ खाबड़ रास्ते पर डामर रोड डलवा देंगे। लेकिन विजली लगवाना और रोड डालना तो दूर तबसे विधयाक ने सूरत तक नही दिखायी है।कमेटी अध्यक्ष खेमपाल गंगवार ने पैरवी करके विजली विभाग से एस्टीमेन्ट बनवा कर विधायक को दिया तो उन्होंने सरकार की तरफ से विजली लगवाने के दावा और वादा किया।इससे पहले भी जन प्रतिनिधि चुनाव में विजली और रोड का दावा करके ग्रामीणों को छलकर वोट लेते रहे है।इसलिये सभी ग्रामीणों ने संकल्प लिया है।विजली और रोड नही तो वोट नही।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज