
शाहजहांपुर में एक बुजुर्ग महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी महिला काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से किराए पर रह रही थी एसडीएम के आदेश के बाद अवैध रूप से रह रहे किरायेदारों को बाहर निकालने का आदेश दिया गया था फिलहाल पुलिस मौके पर है और महिला को उतारने की कोशिश कर रही है ।
जानकारी के अनुसार मामला थाना जलालाबाद क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी स्थित पानी की टंकी का है जहां माया देवी नाम की बुजुर्ग महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और उसने हंगामा शुरू कर दिया महिला ने धमकी दी कि अगर उसे उतारने की कोशिश की गई तो वह नीचे कूदकर जान दे देगी ।
दरअसल एसडीएम ने आदेश दिया था कि काशीराम कॉलोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों को तत्काल बाहर निकाला जाए इससे पहले कि अधिकारी आवास को खाली कराने पहुंचते माया नाम की बुजुर्ग महिला पानी की टंकी पर चल गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी फिलहाल पुलिस मौके पर है और महिला को करवाने की कोशिश में लगी रही।




