

बदायूं | दातागंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को एक महिला कॉन्स्टेबल का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका हुआ मिला । घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया | मौके पर पुलिस के आधिकारियों ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया | आलाधिकारियों के जायजे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस ने घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की है |
बदायूं में दातागंज कोतवाली क्षेत्र के कस्वे के बिजली घर के पास संजय यादव के मकान में शुभलता 26 नाम की महिला कॉन्स्टेबल किराए पर रहती थी। उसके साथ उसका छोटा भाई और उसकी मौसेरी बहन भी साथ रहती है । छोटा भाई स्कूल गया हुआ था । बताया जा रहा है करीब एक साल पहले उसकी शादी दीपक के साथ हुई थी । शादी के बाद से ही दोनों में विवाद शरू हो गया था । मृतका महिला कांस्टेबल का पति बेंगलोर में रहकर नौकरी करता है । किसी बात को लेकर दोनों में घरेलू कलह चल रहा था , जिसके कारण शुभलता महिला कांस्टेबल ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतका के शव को नीचे उतारने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के उच्च अधिकारी sp सिटी और co दातागंज मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है|




