नाबालिग लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में,

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

एसएसपी रोहित सजवाण मामले की जानकारी देते हुए

बरेली के भुता थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ रेप की घटना एक नाबालिग लड़के ने  अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि 16 सितंबर को नाबालिग घर से बाहर निकली थी इसी दौरान उसे आरोपी पड़ोस की झोपड़ी में खींच कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने डर की वजह घर मे कुछ नहीं बताया ।जब कल उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे परिवार के लोगो ने फरीदपुर सीएचसी पर दिखाया जहाँ डॉक्टर ने मामले को समझते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत हुई लेकिन मामला नहीं निपटा। बाद में पीड़िता के माता पिता ने भुता थाने में घटना के संबंध में शिकायत की। वही इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठे है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना भुता के अन्तर्गत 9 वर्षीय बालिका के माता-पिता के द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि उनके पड़ोस के रहने वाले 13 वर्षीय लड़के के द्वारा उनकी बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया है ।  पुलिस ने  पाक्सो एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज