बदायूं : पति पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप

SHARE:

बदायूं के सलारपुर गांव में  महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर पत्नी की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है |  मौके पर पहुंची पुलिस ने  मृतिका के  शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | जानकारी के मुताबिक बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सलारपुर गांव में मायके पक्ष के लोगों  ने मारपीट कर बेटी सनईया के पति बब्लू पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि बब्लू आये दिन उसके साथ मारपीट करता था और कल भी उसने मारा पीटा। आनन-फान इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज ले गये जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल बब्लू के परिजनों का  कहना है उसकी बीमारी से मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतिका की मां भूरी ने पुलिस से दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेजने की गुहार लगाई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!