मालगाड़ी के 44 डिब्बे पटरी से उतरे एक की मौत, तीन घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

railway2

सौरभ द्विवेदी 

 इटावा | वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गांव के पास सोमवार को एक  रेल दुर्घटना हो गई है |  बताया जा रहा है कि मालगाड़ी दिल्ली से कानपुर जा रही थी | इसी दौरान मालगाड़ी डीएफसीसी फ्रंट कॉरिडोर पर 25 फुट ऊपर से पलट गई जिससे मालगाड़ी के 44 डिब्बे पटरी से उतर गए  और एक दर्दनाक हादसा  हो गया |  इस  हादसे में बकरी चलाने वाले सचिन नाम के युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | वही  पुलिस प्रशासन द्वारा व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा रेस्क्यू चलाया गया |   

घटना  में अभी तक  किसी अन्य के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है पुलिस द्वारा  घटना में तीनों घायलों को तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल में चिकित्सा हेतु भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि आस-पास के गांव में रहने वाले लोगों द्वारा अभी तक अपने बच्चे की गुम होने की बात नहीं कही गई है हम लोगों के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है हम लोग  भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब किसी भी अप्रिय घटना का पता ना चले |  कॉरिडोर को भी दुरुस्त करने का कार्य जारी है जल्द से जल्द दुरुस्ती का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।  

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज