
बदायूं के संतोष तिराहे के पास एक निजी नर्सिग होम में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने से परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सोमवार रात को बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के लभारी गांव की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी जनार्दन सिंह के पैरों में दर्द हुआ। परिजन उन्हें नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है कि कम्पाउडरों ने उनके गलत इंजेक्शन लगा दिया जिससे बुजुर्ग महिला के मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा काट दिया। डाक्टर का कहना है उनके आरोप गलत है। उसके बाद सीओ सिटी चंद्रपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने परिजनों से लिखित तहरीर देने के लिए कहा और कार्यवाही का आश्वासन दिया।
Author: cradmin
Post Views: 44




