
राजकुमार
फतेहगंज पश्चिमी।। कस्बा में बने पश्चिम दिशा में एक बड़े स्मैक तस्कर रिहाना पत्नी उस्मान खान की बनी नई सात दुकानों की मार्केट के साथ मुर्गी फार्म को भी बीडीए द्वारा ध्वस्त कर दी गई। मंगलवार को पांच बजे पहुंची वीडीए की टीम के साथ साथ जेसीबी मशीनों ने सात दूकानों के साथ मुर्गी फार्म को डेढ़ घण्टे में गिरा दिया। वीडीए के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और स्मैक तस्कर की एक बनी मार्केट को देखा। उन्होंने अपने सामने दुकानों को तुड़वाया उसके बाद वह एक अस्पताल के मालिक से कागज लेकर ऑफिस में बुलाया है।
उधर पुलिस ने तस्करों के खिलाफ कागजी कार्रवाई तेज कर दी है पुलिस का शिकंजा तस्करों के खिलाफ कस्ता चला जा रहा है पुलिस ने तस्करों की संपत्ति की जांच तेज कर दी है।जल्द ही कुछ बड़े तस्करों की तस्करी से अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जांच का खुलासा कर सकती है पुलिस को अवैध संपत्ति के सुराग मिले हैं उधर बीडीए की टीम अवैध तरीके से बनाए गए निर्माण की भी जांच कर रही है।
उस्मान ने अवैध धंधे से करोड़ो रूपए की सम्पत्ति की है अर्जित
स्मैक तस्करी से करोड़ो की संपत्ति वनाने वाले स्मैक तस्कर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना वेगम की हाइवे पर बगैर नक्शा मंजूर कराकर निर्माण की गई सात दुकाने और करीब दस बीघा जमीन की बाउन्ड्री वाल को बीडीए ने अबैध घोषित करके पुलिस की मदद से पांच बुल्डोजर के द्वारा ध्वस्त कर दिया। कस्बा के अंदर से गुजरने वाले पुराने हाइवे पर मौजूद शोरुम को भी बीडीए के द्वारा अबैध चिन्हित किया गया है। इसे भी अगले दिन या फिर एक दो दिन में ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है।करीब 25 बर्ष से स्मैक तस्करी का धंधा करके करोड़ो की संपत्ति अर्जित करने वाले हिस्ट्रीशीटर उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना वेगम की करीब दस बीघा जमीन पुराने हाइवे और नए हाइवे रोड के बीच मे मौजूद है। एक बर्ष पहले रेहाना वेगम ने इसकी बाउन्ड्री वाल के अलावा बीडीए से नक्शा बगैर मंजूर कराए सात दुकानों का निर्माण किया था।
बीडीए के निशाने पर तस्कर का शोरूम
एसएसपी के द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे कार्यवाही अभियान के मुताबिक स्मैक तस्कर की अबैध दुकानों की सूचना थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने बीडीए को दी।जिस पर बीडीए के द्वारा जांच में स्मैक तस्कर की दुकानों की जांच करने पर वह अबैध घोषित की गई। मंगलवार को शाम पांच बजे बीडीए की टीम पांच बुलडोजर लेकर पहुँच गयी। अगले दो घण्टे में बुल्डोजर ने सात दुकानों को ध्वस्त करके उनका मजबूत लिंटर गिरा दिया। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी,मीरगंज,शाही,शीशगढ़,शेरगढ़ और सीबीगंज की फोर्स मौजुद रही। वीडीए के वीसी जुगेन्द्र सिंह भी करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होने स्मैक तस्कर के क़स्बा में होकर गुजरने वाले पुराने हाइवे पर मौजूद शोरूम को भी मौके पर जाकर देखा। एक दो दिन में उसको भी ध्वस्त किया जाना तय माना जा रहा है। करीब सात बजे दुकाने गिराकर बीडीए टीम और पुलिस बुल्डोजर लेकर चली गयी।
स्मैक तस्कर उस्मान की पुलिस हिरासत में चर्चा
25 साल से स्मैक का धंधा करने वाले स्मैक तस्कर उस्मान पर एनडीपीएस, हत्या समेत 17 मुकदमे दर्ज है। दो बार गुण्डा एक्ट की भी कार्यवाही की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उस्मान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।




