माउंट एवरेस्ट चैम्पियनशिप में भारत का डंका, 75 भारतीय खिलाड़ियों ने जीते सर्वाधिक पदक, बना ओवरऑल चैम्पियन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली /काठमांडू (नेपाल)। नेपाल के राष्ट्रीय नाच घर ऑडिटोरियम में 11 और 12 जून को आयोजित 5वीं माउंट एवरेस्ट डांस म्यूजिक एवं डांस स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप 2025 में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शामिल 75 भारतीय बालक-बालिका खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और नृत्य-संगीत की शैलियों में सर्वाधिक स्वर्ण और रजत पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की गौरवशाली जीत

प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल डांस स्पोर्ट्स महासंघ, राष्ट्रीय परफॉर्मिंग आर्ट्स महासंघ नेपाल तथा साउथ एशियन फेडरेशन फॉर ऑल स्पोर्ट्स के सौजन्य से हुआ। भारत की इस जीत के साथ उसे ऑल ओवर चैम्पियन कप 2025 से नवाजा गया।

भारतीय टीम का नेतृत्व गुरविंदर कौर (आयोजन अध्यक्ष, भारत डांस स्पोर्ट्स महासंघ) ने किया, जबकि आशीष मिश्रा टीम मैनेजर, प्रकाश माली, मंदीप कौर और आशीष आर्य सहायक कोच व प्रबंधक के रूप में टीम के साथ मौजूद रहे।

बरेली के खिलाड़ियों की चमकदार प्रस्तुति

बरेली से दिव्यांशी शर्मा ने स्वर्ण पदक, आकांशा सिंह (सुपर मदर वर्ग) ने रजत पदक और अव्या बाजपाई ने भी रजत पदक जीतकर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शुभकामनाएं

भारतीय टीम की शानदार उपलब्धि पर देश के वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई प्रेषित की:

  • श्री कमलेश पटेल, अध्यक्ष – परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
  • श्री प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष – परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया
  • सरदार तज़िंदर सिंह, मुख्य सलाहकार – डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत
  • श्री रजनीकांत ठाकुर, महासचिव – डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन भारत एवं परफॉर्मिंग आर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया

सम्मानित अतिथि और निर्णायक मंडल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे:

  • श्री कृष्ण डंगोल, संस्थापक अध्यक्ष – नेपाल एकायन कराटे संघ
  • श्री निरोज कर्माचार्य, नेपाल पर्यटन प्रमुख अधिकारी

निर्णायक मंडल में:

  • श्री राम बिस्टा (नेपाल) – नृत्य जज
  • विनीता गोयल (भारत) – संगीत जज
  • अर्पण सिंह कौशल – सचिव जनरल, दक्षिण एशियाई फेडरेशन ऑफ ऑल स्पोर्ट्स
  • आरती लामा (भूटान) – समन्वयक
  • शशि कपाली (नेपाल) – अध्यक्ष, नेपाल डांसिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन

अगला लक्ष्य – थाईलैंड में एशियन डांस स्पोर्ट्स कप 2025

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों का चयन अब एशियन डांस स्पोर्ट्स कप 2025 के लिए हो चुका है, जो आगामी महीनों में थाईलैंड में आयोजित होगा।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment