165 वीं रामलीला के निर्विघ्न समापन पर हवन कर दीं सबको रामनवमी की शुभकामनाएँ

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। राम नवमी के शुभ अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने 165 वीं रामलीला के निर्विवाद- निर्विघ्न समापन पर आज श्री नरसिंह मंदिर में हवन कर श्री रामजी की कृपा सब पर बनी रहे इसकी प्रार्थना की। कमेटी के अध्यक्ष राजू मिश्रा ने बताया कि इस बार मेरी अध्यक्षता में य़ह पहली रामलीला रही, हालांकि हमने इसको भव्य बनाने में कोई कसर नहीं रखी, फिर भी यदि कोई त्रुटि रह गयी हो तो अगली बार हम उसे दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे।
कोषाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने श्री रामलीला में तन मन धन से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका सहयोग प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित है आप सब पर उनकी कृपा सदा बनी रहे। महामन्त्री सुनील रस्तोगी ने रामलीला में सहयोग करने वाले सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों व पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके श्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।
प्रवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने कहाँ कि हमने नाथ नगरी के अधिकतर लोगों को इस रामलीला तक लाने का प्रयास किया था, फिर भी यदि किसी तक हम समयाभाव के कारण व्यक्तिगत रूप से न आमंत्रित कर पाए हों तो हमे खेद है, य़ह रामलीला सबकी है कृपया अगले साल सपरिवार अवश्य शामिल हो।
हवन में मौजूद पदाधिकारियों में संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, दिनेश दद्दा, लीला प्रभारी अखिलेश अग्रवाल व विवेक शर्मा, शिव शंकर रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, बॉबी रस्तोगी, दीपेन्द्र वर्मा, अमित वर्मा, पंडित सुरेश कटिहा, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय प्रमुख रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment