हिंदी दैनिक अश्वघोष के प्रधान संपादक रमेश चंद्रा का निधन 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ | हिंदी दैनिक अश्वघोष के प्रधान संपादक श्री रमेश चंद्रा का 17 अप्रैल को सुबह के वक्त अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया. लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाले श्री चंद्रा लंबे वक्त तक बैंक ऑफ बड़ौदा में कार्यरत रहे जहां से सेवानिवृति के बाद वे बतौर प्रधान संपादक दैनिक अश्वघोष के साथ जुड़ गए थे. रमेश जी ने पूरे यूपी के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी अखबार को बढाया था. इसके अलावा भी कई राज्यों के कवि, लेखक आदि उनके साथ जुड़े हुए थे. साहित्य में रमेश जी की विशेष दिलचस्पी थी और ये बात दैनिक अश्वघोष में भी देखने को मिलती रही. अपनी मैनेजमेंट क्षमता के बल पर उन्होंने अखबार को कामयाबी दिलाई. वह  अपने पीछे पत्नी सुमनलता, और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. उनके बेटे अभिषेक गौतम ने उनका अंतिम संस्कार किया. यूपी के अलावा कई और राज्यों के पत्रकारों ने भी श्री चंद्रा के जाने के दुख में शोकसभाएं आयोजित की.

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज