
दैनिक राशिफल,27 जून
रविवार – 27-जून -सन2021 ईसवी. तृतीया तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
श्रवण नक्षत्र, चंद्रमा मकर राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- . प्रत्येक एकादशी पूर्णिमा, को अपने निकटतम पूजा पाठी ब्राह्मण को करें.
*- संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रतम.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- यदि आप व्यापारी हैं तो अपने व्यापार को नई गति दे सकते हैं, अधिकारी वर्ग को अपने उच्च अधिकारी से सम्मान मिलेगा. यश मान प्रतिष्ठा में वृद्धि. कुछ समय घर को भी दे पाएंगे.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल- फूल -मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- पूजा पाठ करने वाले जातकों का भाग्योदय होगा, छोटे भाई बहन और नौकरों का सहयोग मिलेगा, परिश्रम से ही प्रतिष्ठा है यह बात समझ में आएगी. व्यापार में सुधार.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को मिष्ठान, शक्कर, फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु संत को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – धार्मिक यात्रा हो सकती है, भाग्यवश कुछ कार्य में देरी होगी. धन के लिए यात्रा करना पड़ सकती है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- गीतकार लेखक रचनाकारों के लिए आज का समय उत्तम है, कल्पना में नवीन विचारों की उत्पत्ति होगी. विवाहित जातकों के जीवन साथी का स्वास्थ्य बहुत उत्तम नहीं रहेगा. वायु की अधिकता से शरीर में दर्द संभव है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- शरीर में रोग की अधिकता रहेगी, व्यर्थ के झंझट से बचें, शरीर में धातुओं की कमी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- मित्र वर्ग की सहायता मिलेगी लाभ की प्राप्ति हो सकती है संतान का हित चिंतन करने में भी समय लगेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और अध्ययन के लिए समय उत्तम है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- सार्वजनिक हित के कार्यों को करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा अपने व्यापार को नया चिंतन नई दिशा दे सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – परिश्रम की अधिकता रहेगी नौकरों का सहयोग मिलेगा धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी भाग्य साथ देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- प्रयास करने पर धन लाभ संभव है सीमेंट लोहा पत्थर टाइल का काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा नए ऑर्डर मिल सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा सर्दी के रोगों से बचें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा तनाव भी मिल सकता है. ब्लड प्रेशर लो हो सकता है शरीर में धातुओं की कमी हो सकती है. सूखी मेवा का खानपान में प्रयोग करने से शरीर में कुछ ऊर्जा मिलेगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- प्रयास करने पर व्यापारिक लाभ हो सकता है संतान का हिट संतान होगा विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहेगा मित्रों का सहयोग मिलेगा प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




