शाहजहांपुर : ऑक्सीजन की तलाश में निकला परिवार हुआ हादसे का शिकार ,पांच की मौत एक घायल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सोमवार को ऑक्सीजन की तलाश में निकला  एक परिवार हादसे का शिकार हो गया | इस हादसे में पांच लोगो की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया | बताया जा रहा है कि हादसे में मारी गई महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से जैसे तैसे करके स्थानीय लोगो की मदद से निकाला और पीएम के लिए भेजने के लिए तैयारी शुरू कर दी | घटना में घायल शख्स को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया  है |  इंस्पेक्टर हरपाल सिंह  ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है साथ ही  एक की हालत गंभीर है | जानकारी के मुताबिक  शाहजहांपुर के रधौला गांव निवासी जमुकादेवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार सुबह परिजन उन्हें बरेली ले गए थे लेकिन वहां आक्सीजन की कमी होने के चलते वापस ला रहे थे |  अचानक बंथरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर  पेड़ से टकरा गई।पुलिस के मुताबिक रधोला गांव के रामनरेश परचूनी की दुकान गांव में  हैं। रामनरेश की पत्नी जमुकादेवी को बीते रविवार से सांस लेने में दिक्कत हो रही  थी।परिवार के लोगो ने जमुकादेवी देवी को कई अस्पताल में दिखाया था | लेकिन सही इलाज नहीं मिल पाया था पर रामनरेश की पत्नी में कोविड के लक्षण थे | सोमवार को परिजन जमुका देवी को  बरेली ले गए, लेकिन बरेली के कोविड अस्पताल में किसी कारण को बताकर भर्ती किया गया | वापसी में यह हादसा हो गया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज