शराब कांड में 62 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी : एडीजी राजीव कृष्ण

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा 

अलीगढ़ | आगरा जोन एडीजी राजीव कृष्ण ने अलीगढ़ शराब कांड को लेकर  पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की | इस कॉन्फ्रेंस में  एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया शराब कांड मामले में सभी मुख्य आरोपियो की गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपियों सहित 62 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, 12 लोगों की गिरफ्तारी शेष रह गई है|  फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं ।शीघ्र ही शेष सभी आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शराब कांड के मुख्य आरोपियों की 7:30 करोड़ रुपए की अवैध अचल संपत्ति पर बुलडोजर ध्वस्त कर कब्जामुक्त कराया गया है।आरोपी शराब माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई 98 करोड़ की संपत्ति सबूत के साथ चिन्हित की गई है। वही 14(1)  गैंगस्टर की कार्रवाई करके अवैध तरीके से अर्जित की गई प्रॉपर्टी सीज करने की कार्यवाही की जाएगी।  मंगलवार को जवां थाना क्षेत्र के तालीब नगर में शराब आरोपियों के रैकेट के लोगों की पकड़ी गई अवैध पेट्रोल टंकी को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराया गया है।जांच में अन्य जनपदों के लोगों के नाम भी  प्रकाश में आए हैं,जोन स्तर पर ऐसे लोगों के विरुद्ध शीघ् कार्यवाही कराई जाएगी | जांच में दोषी मिलने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज