लावारिश लाशों को सहारा देने वाले समाजसेवी शाकिर खां नूरी ने  दुनिया को कहा अलविदा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  कुछ ही लोग होते है जिन्हे उनके नेक काम के लिए दुनिया में जाना जाता है | ऐसे ही शख्स थे कांकरटोला के रहने वाले  समाजसेवी शाकिर खां नूरी , शाकिर खां नूरी ने अपनी सामाजिक संस्था अवामी खिदमात कमेटी  बनाकर लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार कराने का काम बखूबी शुरू किया है | इस दौरान उन्होंने लावारिश लाशों को उनके मजहब के अनुसार अंतिम संस्कार भी कराया | शाकिर खां नूरी के बारे में कहा जाता था कि बाह नेकी के काम चुपचाप करने में विश्वास करते थे | जब भी उन्हें सामाजिक काम करने का मौका मिला तो उन्होंने उस काम को बड़ी ईमानदारी से निभाया |  शाकिर खां के जानने वाले बताते है कि जब कोरोना काल आया तो उन्होंने जमकर लोगो की सेवा की | उन्होंने जरूरतमंदों की मदद राशन , रूपए पैसे से भी की | उन्होंने चार बच्चों को गोद भी लिया जिनका लालन पोषण वह खुद ही कर रहे थे |बच्चों की पढ़ाई के लिए उन्होंने कंप्यूटर क्लास की भी व्यवस्था की |  शाकिर खां बेटियों को अल्लाह की खास रहमत मानते थे | जब भी कन्या भ्रूण से जुड़ी बुरी खबरें आती थी वह दुखी हो जाते थे | इसलिए उन्होंने एक पालना भी लगाया था | उनका कहना था कि कोई शख्स जो अपने बच्चों को पालने में असमर्थ है तो वह आदमी अपना बच्चा उन्हें गोद दे सकता है | शाकिर खां की मौत से उनके चाहने वाले बेहद दुखी है | जानकारी के मुताबिक शाकिर खां नूरी रविवार की रात शाहदाना मजार गए थे अचानक वहां उनकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई | फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सोमवार  को शाकिर खां को कहा  सुपुर्द ए खाक किया जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज