मुरादाबाद : पेड़ पर लकड़ी तोड़ने चढ़ा युवक धूं धूं कर जला ,घटना कैमरे में हुई कैद 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक शख्स की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई | बताया जाता है कि युवक के घर में लकड़ी की जरुरत थी जिसके चलते युवक चढ़ा था | लेकिन पेड़ पर चढ़ते ही युवक किसी तरह  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया | देखते ही देखते युवक धूं धूं कर जल उठा | इसी दौरान किसी शख्स ने घटना का लाइव विसुअल बना लिया | बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार में अकेला कमाने वाला शख्स था और कुछ दिन बाद मृतक की बहन की भी शादी होने वाली थी | 

बहन की शादी से पहले भाई की हादसे में मौत 

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद  के भोजपुर थाना क्षेत्र  के जहांगीरपुर मार्ग पर  शाजान नाम की युवक की  हाईटेंशन लाइन के  चपेट में आने से मौत हो गई |  मृतक के परिजनों ने  बताया  कि घर में खाना बनाने के लिए लकड़ी की जरूरत थी, जिस लकड़ी को तोड़ने के लिए शाजान  पेड़ पर चढ़ा था, इसी दौरान शाजान  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी  मौत हो गई |  परिजनों ने यह भी बताया कि  घर में कोई और दूसरा कमाने वाला नहीं है वही शाजान  के पिता की तबीयत भी खराब रहती है | वहीं मृतक शाहजहांन के पिता से बात की तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया उनका एक ही सहारा था जो इस घटना में खत्म हो गया परिवार में दूसरा कोई कमाने वाला नहीं है, मृतक की एक बड़ी बहन है जिसकी अभी शादी करनी है | फिलहाल घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ | हर कोई शाजान की मौत पर दुखी दिखाई दे रहा है | घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है , पुलिस और मृतक के परिवार में कार्रवाई के संबंध में बात चल रही है |

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 

शाजान की अचानक हुई मौत से परिवार बेहद दुखी है | शाजान की बहन और पिता का रो रोकर बुरा हाल है | परिवार के लोग रोते रोते कह रहे है काश वह पेड़ पर नहीं चढ़ता तो उनका बच्चा हादसे

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज