
मीरगंज । कोरोना महामारी के चलते मीरगंज प्रशासन ने रामगंगा में प्रति वर्ष लगने वाले ज्येष्ठ दशहरा मेले को प्रतिबंधित कर दिया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था के आगे पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था बौनी साबित हुई। शनिवार देर रात से ही गोरा घाट में ज्येष्ठ दशहरा पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह चार बजे ब्रह्ममुहूर्त में हर हर गंगे के उद्धघोष के साथ गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर जरूरतमंद लोगों को भोजन करा दान दिया। रामगंगा में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के दशहरा मेला प्रतिबंधित के दावे भी हवा हवाई साबित हुए।
रामगंगा गोरा घाट पर स्नान के दौरान भूडा बसंतपुर गांव का 17 वर्षीय एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूबने लगा घाट पर खड़े श्रद्धालुओं ने आवाज लगाई गोरा लोकनाथ पुर के लेखराज कश्यप , सत्यवीर, विष्णु नरेश ने तुरंत रामगंगा में छलांग लगाकर लड़के को बचाया आपको बता दें लेखराज कश्यप ने 3 वर्ष पूर्व गंगा स्नान करते हुए घाट पर 14 बच्चे डूबते हुए बचाएँ थे। जिसमें दो की मौत हो गई थी प्रशासन की तरफ से मेला लगाने की अनुमति नहीं मिली थी ।मीरगंज कोतवाल ने मेला अध्यक्ष बाबूराम से फोन पर मेला न लगने के लिए कहा सूचना पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजीव गंगवार हल्का दरोगा चौधरी देवराज सिंह, सिपाही चमन राणा राम गंगा घाट पर पहुंचे मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते देख थाने से फोर्स बुलाई गई।




