
शकील अंसारी
बरेली|नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम बड़े पुरा व अमीनगर के बीच खादर में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है | माना जा रहा है कि हत्यारों ने महिला की कही और हत्या की होगी और शव को छिपाने के मकसद से क्योलड़िया थाना क्षेत्र में फेंक गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक महिला के गले पर गहरे निशान है जिससे मालूम होता है कि महिला की हत्या की गई है | बरेली पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया पर अपील की है | वही पीलीभीत जिले में शव के बारे में सूचना दी है |

जानकारी के मुताबिक एक ग्रामीण ने बड़ेपुरा के प्रधान को एक महिला के शव पड़े होने की सूचना दी थी | इसके बाद प्रधान ने क्योलड़िया थाना पुलिस को मामले की सूचना दी | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला है | महिला के गले पर निशान प्रतीत हो रहे है | महिला के शव को शिनाख्त के लिए कई लोगो को दिखाया गया है साथ सोशल मीडिया द्वारा महिला के शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है | महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |



