भगवान भोलेनाथ की कृपा से आज किसका दिन रहेगा उत्तम- और किसको होगा लाभ- जानिए अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल ,सोमवार 21 जून 

सोमवार-21- जून -सन2021 ईसवी.  निर्जला एकादशी तिथि,  शुक्ल- पक्ष,जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
   स्वाति नक्षत्र,  चंद्रमा तुला  राशि में

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार  ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- अपने जन्म नक्षत्र पर प्रत्येक 27 दिन बाद करना चाहिए.
* एकादशी व्रत का पारायण अगले दिन द्वादशी में होता है.
 द्वादशी तिथि में मीठा जल, मौसम का फल, पूजा पाठी ब्राह्मण को दान करके खोला जाता है.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)-  आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. जो जातक विवाह योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वाणी पर नियंत्रण रखें. अचानक धन प्राप्ति के लिए योग बन सकते हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है मंगल ग्रह  वर्तमान में नीच स्थिति में चल रहा है, मंगलवार को  मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल फूल मिष्ठान इत्यादि भेंट करके  प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)-  स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है खर्चे की अधिकता रहेगी खानपान पर धन खर्च होगा. अदृश्य बाधाओं से मानसिक कष्ट हो सकता है.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा  पाठी ब्राह्मण को  फलदान करने के उपरांत पैर  छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) –  विद्यार्थी वर्ग के लिए आज शिक्षा और ज्ञान  अर्जन हेतु दिन अच्छा है. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा खर्च की अधिकता रहेगी. शरीर में दर्द बना रह सकता है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)-  घरेलू खर्च की अधिकता से मन परेशान हो सकता है. प्रयास करने पर धन लाभ के अवसर भी अचानक प्राप्त हो सकते हैं.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा  रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे-   छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा परिश्रम का अच्छा लाभ भी हो सकता है, सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है, ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यवसाय यदि है तो कार्य अच्छा होगा.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज धन प्राप्ति का योग है प्रयास करें, यदि आप व्यापारी हैं तो बाणी के प्रभाव से व्यापार अच्छा होगा.
  विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को  कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.

 तुला राशि-(र,  री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)-  आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा.मन धर्म की ओर प्रवृत्त होगा . वाहन चलाते समय सावधानी रखना चोट चपेट लग सकती हो, अनैच्छिक यात्रा भी संभव है.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.

 वृश्चिक राशि-    (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) –  खर्च की अधिकता रहेगी. मन किसी कारण बस परेशान हो सकता है. युवा वर्ग का आकर्षण दूसरे के प्रति होने की संभावना है,  मूत्र रोगी सावधानी बरतें.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए  बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम  होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )-   प्रयास करने पर लाभ  के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मिठाई और फल विक्रेता आज लाभ में रहेंगे. छुपे हुए रोग और छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- यदि आप व्यापारी हैं तो आज व्यापार लगभग ठीक रहेगा, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, शिक्षा अध्ययन में बाधा उत्पन्न होगी.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए.  अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)-  धर्म कर्म का लाभ मिलेगा पूर्व समय में किया गया पुण्य कर्म आज फलित होगा भगवान भोलेनाथ की कृपा बनी रहेगी. गृह क्लेश हो सकता है, शांत रहें. पेट में वायु से दर्द भी हो सकता है.
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )-   आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, शिक्षा,/ मित्र- संतान की ओर से मन चिंतित रहेगा .
 विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी  खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.

विशेष-  यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी  जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर  विचार-  विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2-  व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज