ब्लैक फंगस से एक महिला की मौत, तीन और मरीजों में मिले लक्षण

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर | कोरोना वायरस के साथ साथ अब ब्लैक फंगस ने भी जिले में दस्तक दे दी है। जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है।  शाहजहांपुर में मंगलवार को  एक महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले थे। महिला की हालत बिगड़ने पर शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज से महिला को लखनऊ के लिए रेफर किया गया था। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि  ब्लैक फंगस के डिसीज पहले भी हुआ करती थी | जब कोरोना नहीं हुआ करता था | लेकिन कोरोना के संक्रमण के चलते इन मामलों में बढ़ोतरी हुई है | उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अब तक ब्लैक फंगस के चार मरीज सामने आये है | जिसमें से एक की मौत हुई है | वही पडोसी जिले बरेली में भी ब्लैक फंगस के तीन मामले सामने आये है | निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती तीन मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज