पत्नी की मौत के कई दिन बात भी पति बैठा रहा शव के पास, पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लिया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली में अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक पति अपने पत्नी के शव के साथ रह रहा था। मोहल्ले के लोगो को जब शव की दुर्गन्ध आने लगी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खुलवाया। पुलिस ने जब अंदर जाकर देखा तो घर मे एक शव पड़ा है। पुलिस ने पति से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी पत्नी बीमारी के चलते पांच या छह दिन पहले ही मर चुकी है। जब उससे कहा कि आपने पुलिस या पड़ोसियों को घटना का क्यों सूचना नहीं दी तो पति पुलिस की किसी बात का जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने संदेह होने पर पति को हिरासत में ले लिया और मामले की पूछताछ शुरू कर दी। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के करेली के एक घर मे शव पड़ा है। जिसके चलते काफी दुर्गन्ध आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा महिला का पति शव के पास बैठा हुआ है। पुलिस ने जब उससे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि पति का नाम मनोज है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया साथ ही पति को भी हिरासत में ले लिया। वही शव को देखकर लगता है कि शव पांच या 6 दिन पुराना है।
पत्नी की मौत के कई दिन बात भी पति बैठा रहा शव के पास, पुलिस ने शक के आधार पर पति को हिरासत में लियाI

वही महिला के परिजनों ने महिला के पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी पति से पूछताछ शुरू कर दी है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए

एसपी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला के मायके वालों को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस तहरीर के अनुसार कार्रवाई करेगी। फिलहाल पति को हिरासत में ले लिया गया है।प्रथम दृष्टिता शव चार या पांच दिन पुराना लगता है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज