
राजकुमार
बरेली | फतेहगंज पश्चिमी में गुरूवार को निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार मजदूर घायल हुए है | घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | बताया जाता है जब यह घटना हुई थी तब उस जगह पर 6 मजदूर काम कर रहे थे | करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया। जिसमें से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए ।
सात घंटे चला बचाब और राहत का कार्य
स्थानीय रिपोर्टर के मुताबिक साढ़े दस बजे मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के बाद रेस्क्यू आपरेशन रोका गया। इसमें फतेहगंज क्षेत्र के रहने वाले दो मजदूरों मौत हो गई। अन्य मलबे से निकाले गये मजदूरों के हाथ पैर में चोटें आई है। एसपी देहात ने मीडिया को बताया है कि वहां काम करने वाले मजदूर डालचंद से बात की गई। उसने कहा कि तीन मजदूर ही मलबे में दबे थे। अन्य कोई मजदूर नहीं है। इसके बाद बचाव और राहत कार्य को तुरंत रोक दिया गया।
बिल्डिंग के मालिक पर गैर इरादतन हत्या के मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने व्यापारी दीपक गोयल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है । एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि थाना फतेहगंज पश्चिमी में दीपक गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बगैर सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराना शुरू कर दिया साथ ही सात फिट बेसमेंट भी खोद डाला। और जानबूझकर कई मजदूरों की जिंदगी को भी संकट में डालने का काम किया ।









