बरेली :  पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सहित कई पदों के लिए हुआ  चुनाव 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 


फतेहगंज पश्चिमी।। विकासखंड कार्यालय पर पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष महामंत्री और कोषाध्यक्ष के चुनाव हेतु गुरुवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 3 बजे के बाद से  मतगणना की जायेगी। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी रामनाथ कश्यप और रामपाल कश्यप में आमने सामने कांटे की टक्कर मतदाताओं के रूझान से साफ़ नज़र आ रही है। मतदान करने को सुबह से ही विकासखंड के परिसर में मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लग गई। मतदान केन्द्र पर तीन बूथ बनाए गए है। जिसमें बूथ नंबर 1 पर ब्लाक नवाबगंज, क्यारा, बहेड़ी, रामनगर, मीरगंज, जिला मुख्यालय बूथ नंबर 2 पर फतेहगंज पश्चिमी, दमखोदा, फरीदपुर, भोजीपुरा, आलमपुर जाफराबाद और बूथ नंबर 3 पर शेरगढ़,भूता,मजगमा,भदपुरा, बिथरी चैनपुर ब्लाक के वोटर वोट डाल सकेंगे। सुबह 8:00 बजे से शुरू हुए मतदान केन्द्र पर दोपहर 12:00 बजे तक कुल 1945 वोटों में से 951 वोट पड़े। चुनाव अधिकारी राम किशन और धर्मपाल सिंह ने बताया कि पूरी तरह निष्पक्ष कराया जा रहा है। मतदान केन्द्र पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पीएसी को तैनात किया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment