बरेली: तस्करों के तलाश में पुलिस ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार देर रात और आधी रात के समय पुलिस ने कस्बा के स्मैक तस्करो के घर दो बार छापामारी कार्यवाही की।लेकिन तस्करो के घर पर ताले पड़े मिले। कुछ स्मैक तस्करो के घर के पुलिस ने तालों ओर हथौड़ा भी बजाए।पुलिस की लगातार इस तरह की कार्यवाही से स्मैक तस्करो ने आसपास के गाँब में नया ठिकाना वनाकर वहां नए नए युवाओ को जल्दी अमीर बनाने का झांसा देकर उनसे तस्करी करना शुरू करा दी है।जिसको रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।

कस्बा के तस्करो की घर बापसी की सुचना पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने कई दर्जन पुलिस फोर्स के साथ देर रात करीब दस बजे स्मैक तस्करो के घर छापामारी कार्यवाही की।लेकिन अधिकतर तस्करो के घर ताले लटके मिले।जबकि कुछ तस्करो अंदर से बंद दरवाजे नही खुले। जिससे पुलिस बापस लौट आई। मुखबिर की दुबारा तस्करो के घर लौटने की सूचना पर करीब बारह बजे थाना प्रभारी ने भारी पुलिस फोर्स के साथ फिर छापामारी कार्यवाही की।लेकिन फिर ताला मिले। इस बार उन्होंने कुछ स्मैक तस्करो के घर के दरवाजे पर लटक रहे तालों को हथौड़ा से तोड़ने की कोशिश की।

लेकन उनके हत्थे कोई स्मैक तस्कर नही चढ़ा। उधर पुलिस की इस तरह की कार्यवाही से स्मैक तस्करो ने कस्बा से भागकर कुरतरा समेत आसपास के गांब में नया ठिकाना वना लिया है।जहां तस्कर बेरोजगारी की मार झेल रहे नए नए युवाओ को जल्दी अमीर बनने का सपना दिखाकर उनसे तस्करी का धंधा करा रहे है। इसकी सूचना मिलने के बाबजूद पुलिस गांब में तस्करी को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment