दिवाली की रात खूनी खेल! ग्राइंडर से युवक का हाथ काटने का आरोप, पीड़ित बोला- आरोपियों को भी मिले ऐसी सजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। दिवाली की खुशियों के बीच बरेली में पुरानी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। कैंट क्षेत्र के बभिया गांव में हुए हमले में एक युवक का हाथ कलाई से कटकर अलग हो गया। वारदात का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगा है। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों को भी वैसी ही सजा देने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बभिया गांव निवासी नेतराम का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी नारन देवी ने पुलिस को दी शिकायत में रामसरन, गोविंद और दन्ने को आरोपी बनाया है। आरोप है कि दिवाली की रात करीब साढ़े आठ बजे नेतराम घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गली के मोड़ पर तीनों ने उन्हें घेर लिया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सोर्स।न्यूज वॉक्स

नारन देवी का आरोप है कि इसी दौरान रामसरन घर से ग्राइंडर लेकर आया और नेतराम के बाएं हाथ पर हमला कर दिया। हमले की वजह से उनकी कलाई से हाथ अलग हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

लहूलुहान हालत में नेतराम को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अमरजीत सिंह को दी गई है। इस बीच दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी हाथ में चोट लगने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती हुआ है। उसने भी पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के मुताबिक, दूसरे पक्ष के आरोप शुरुआती जांच में भ्रामक प्रतीत हो रहे हैं।

एसपी सिटी चिराग जैन ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज