तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर मौत,टैंकर फरार।

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।। नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल ट्रांसपोर्ट के पास तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर मौके पर ही मौत टैंकर फरार।
जानकारी के अनुसार विक्की पुत्र सोमपाल उम्र 20 वर्ष निवासी ठिरिया खुर्द अपने मित्र के साथ घर पर झलसे के कार्यक्रम के लिए देर शाम मिठाई लेने फतेहगंज पश्चिमी आया था। मिठाई बाले ने मिठाई सुबह देने को कहा तो वह लौट कर घर जा रहा था हाईवे पर ठिरिया खेतल ट्रांसपोर्ट के पास पहुंचा तभी पीछे से आते तेज रफ्तार टैंकर ने साइड मार दी जिससे बाइक डिसबैलेंस होकर गिर गई और बिक्की गाड़ी के नीचे आकर उसका सिर दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त के मामूली चोटें आई है।टैंकर चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से बरेली भेज दिया।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment