
अब्दुल वाजिद
बरेली | बहेड़ी में शनिवार शाम को एक ही परिवार के चार बच्चे किच्छा नदी में नहाते डूब गए थे | लेकिन गनीमत रही दो बच्चों को समय रहते स्थानीय लोगो की मदद से बचा लिया गया था | हालाँकि दो बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी | सुबह बरेली से पहुंची पीएसी के गोताखोरों की चार टीम यहां पहुंची हैं जिसमे 16 गोताखोर मौजूद हैं वहीं इस काम मे मोटरवोट की सहायता भी ली जा रही है और लगातार बच्चों को तलाशने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं| हालाँकि दोनों सगे भाइयों का कुछ पता नही लग रहा| उधर परिजनों का इस हादसे के चलते रो-रोकर बुरा हाल है घर मे कोहराम मचा है| जानकारी के मुताबिक बहेड़ी नगर के मोहल्ल्ला गोदाम निवासी तीन सगे भाई कैफ़,सैफ,और अयान अपने रिश्ते के भाई शाहगढ़ निवासी साजिद के साथ शनिवार शाम करीब चार बजे नारायण नगला के पास उत्तराखण्ड से आने वाली किच्छा नदी में नहाने गए थे बताया जा रहा है कि इसी बीच तीन सगे भाइयों में एक भाई नदी में डूबने लगा जिसको बचाने के प्रयास में तीनों भी डूबने लगे और मदद को शोर मचाया आनन-फानन में स्थानीय लोग नदी में कूद पड़े और शाहगढ़ निवासी साजिद व तीन सगे भाइयों में सबसे छूटे अयान को तो बचा लिया गया जबकि दो सगे भाई दस वर्षीय मोहम्मफ कैफ़ और आठ वर्षीय मोहम्मद सैफ़ को डूबने से नहीं बचा सके जिसके बाद से लगातार स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात भर बच्चों को तलाशने के प्रयास किये गए | प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी गीतेश कपिल के प्रयास सुबह पांच बजे पीएसी के गोताखोर भी बरेली से मौके पर पहुंचे | बता दें पीएसी के गोताखोरों की चार टीम यहां पहुंची हैं जिसमे 16 गोताखोर मौजूद हैं वहीं इस काम मे मोटरबोट की सहायता भी ली जा रही है और लगातार बच्चों को तलाशने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन दोनों सगे भाइयों का कुछ पता नही लग रहा है | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीती दिन बहेड़ी के नारायण नगला में चार बच्चे किच्छा नदी में डूब गए थे | इनमें से दो बच्चों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया था | जबकि दो बच्चों की तलाश लगातार जारी रही | आज बच्चों की खोज में पीएसी के गोताखोर और स्टीमर भी लगाए गए है | बच्चों की बरामदगी के सार्थक प्रयास किये जा रहे है |
देखिये यह लाइव वीडियो




