अयोध्या में पांच लोगो की हत्या: : सगे भांजे ने मामा -मामी सहित तीन मासूमों की गला रेतकर की हत्या , पुलिस ने पूछ्ताछ के लिए कई को उठाया

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में  बीते शनिवार की देररात  एक भांजे ने सम्पत्ति विवाद में अपने मामा -मामी सहित उनके तीन मासूम बच्चों की तेज धारधार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी | घटना के बाद से आरोपी भांजा फरार है | घटना की जानकारी पर  पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | वही पुलिस ने मामले में परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है |

अयोध्या में पांच लोगो की हत्या: : सगे भांजे ने मामा -मामी सहित तीन मासूमों की गला रेतकर की हत्या , पुलिस ने पूछ्ताछ के लिए कई को उठाया
एसएसपी शैलेश कुमार  पांडेय

जानकारी के मुताबिक अयोध्या के बलिया निसारु गांव में रमेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे। जमीन को लेकर मामा-भांजे के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात भांजे ने अपने मामा राकेश कुमार एवं मामी ज्योति की गला रेतकर हत्या करने के साथ उनके तीन बच्चों की भी गला काटकर हत्या कर दी  ।सूचना मिलते ही  प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार तमाम फोर्स के साथ  मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी में जुट गए | एसएसपी शैलेश कुमार ने पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात बलिया  निसारु गांव में राकेश और उनकी  पत्नी और तीन बच्चों की हत्या हुई है | हत्या उनके साथ रहने वाले भांजे द्वारा की जाने वाली बताई जा रही है जो अभी फरार है | घटना की पीछे की वजह ननिहाल की सपत्ति के मामले में आपसी मनमुटाब होना बताया जा रहा है |  बाकी परिजनों को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है | मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें बनाई गई है | पुलिस टीम जल्द मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करेगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज