बरेली: कांस्टेबल को रोड़ किनारे  गिरा मिला एंड्राइड मोबाइल , मोबाइल वापसकर सबका जीता दिल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अब्दुल वाजिद 
@newsvoxindia desk 

बरेली |  बहेड़ी कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल ने अपनी ईमानदारी से अपने पुलिस महकमे से जुड़े लोगो के साथ स्थानीय लोगो का दिल जीत लिया है | दरसल कांस्टेबल को शुक्रवार की  बीती रात रात  को अँधेरे में एक एंड्राइड मोबाइल मिला था | आज कांस्टेबल ने खुद कॉल करके मोबाइल मालिक को वापस बुला लिया और उसका मोबाइल वापस कर दिया | मुंशी के पद पर तैनात कॉन्स्टेबल इंतिख़ाब हुसैन ने बताया कि  बीती रात जब वह  बहेड़ी बाईपास  से गुज़र रहे थे , तभी उन्हें हाइवे किनारे शमा रेस्टोरेंट के पास गिरे मोबाइल फोन की रिंग टोन सुनाई दी जिस पर वह  रुके और सड़क किनारे गिरे पड़े मोबाइल फोन को उठाया|  कॉल रिसीव की तो पता लगा मोबाइल फोन नगर पंचायत रिछा निवासी इंतिख़ाब अहमद उर्फ़ बब्लू का है | पता यह भी चला कि मोबाइल मालिक  कार से उत्तराखण्ड से वापस रिछा जाते समय बाईपास मार्ग पर किसी काम से कार से उतरने पर रियल-मी कम्पनी का मोबाइल फोन गिर गया था|   पुलिस कर्मी  इंतिख़ाब हुसैन ने  उसी समय कॉल पर  युवक को बताया कि आपका फ़ोन जो गिरा था वह उन्हें  मिला है और  सुबह कोतवाली बहेड़ी आकर अपना फोन ले जाना| आज  सुबह मोबाइल मालिक कोतवाली आया और मुंशी इंतिखाब हुसैन ने मोबाइल फोन युवक को सौंप दिया |  युवक ने  पुलिस कर्मी  इंतिख़ाब हुसैन  की ईमानदारी की तारीफ की  और दीर्ध आयु की कामना की | वहीं प्रभारी निरीक्षक गीतेश कपिल एसएसआई मनोज कुमार मिश्रा एवं कोतवाली के समस्त स्टाफ ने पुलिस कर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा की है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज