बरेली: एक हादसे में पकड़ी गई  4 करोड़ की स्मेक,  तस्कर गाड़ी छोड़कर हुए फरार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | फतेहगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय बड़ा  हादसा होते होते बच गया  जब दो कारों के बीच जबर्दस्त टक्कर हो गई | टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए , वही  टक्कर के बाद लखनऊ की ओर से आ रहे कार सवार अपनी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए | पुलिस ने जब गाड़ी की तलाश ली तो मौके से 4 किलो स्मैक पाउडर बरामद हुआ जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ रूपए बताई जा रही है | 

हादसे का शिकार परिवार बेटी को जा रहा था सुसराल छोड़ने 

 प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी अनीता सक्सेना  और उनके  पति सुशील सक्सेना ,बेटी समीक्षा सक्सेना कार के चालक पंजाब पुरा निवासी सुशील  कुमार  फतेहगंज पूर्वी में सड़क हादसे में घायल हो गए | उन सभी को बरेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया |  दुर्घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे घायलों के घर वालों ने बताया कि अनीता ने लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी का विवाह लखनऊ निवासी गौरव से किया था | कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी | आज अनीता बेटी को छोड़ने के लिए कार से लखनऊ स्थित उसके ससुराल जा रही थी रास्ते में ही जब उसकी कार फतेहगंज पूर्वी थाना इलाके में पहुंची तभी अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी | 
हादसे में सभी घायलों की हालत नाजुक अनीता और उसकी कार में सवार सभी 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | टक्कर मारने वाली कार में सवार सभी लोग कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए | लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी | मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा|  
बरेली: एक हादसे में पकड़ी गई  4 करोड़ की स्मेक,  तस्कर गाड़ी छोड़कर हुए फरार 


स्कॉर्पियो कार से मिली चार करोड़ की स्मैक   

सूचना मिलने पर घायलों के घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए और उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए | घायलों में कई की हालत नाजुक बनी हुई है | घटना के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कॉर्पियो कार कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली  तो उसमें से 4 करोड़ कीमत की स्मेक के पैकेट बरामद हुए है  जिनका बजन 4 किलो के लगभग है पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर उसके मालिक व चालक के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी| 

पुलिस तस्करों की तलाश में जुटी :
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी में दो गाड़ियों के बीच एक्सीडेंट हुआ था ,जिसमें चार लोग घायल हुए थे | घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था | दूसरी गाड़ी में सवार लोग फरार हो गए थे | जब पुलिस ने ने तलाशी ली तो चार करोड़ कीमत के स्मैक बरामद हुई | फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज