
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र में चोरी की बारदात को अंजाम देने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक नथ , एक टीका, 4 फरमे पिलर के साथ 15 लोहे और पीतल के बर्तन के साथ एक अवैध तमंचा सहित दो कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए लोगो ने वेस्टर्न कॉलोनी के मंदिर से दानपात्र चोरी के साथ पस्तोर गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपियों में से आसिफ प्रेमनगर नगर थाना क्षेत्र के गुलामनगर का , दूसरा इमरान थाना प्रेमनगर के सैदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने यह बताया कि एक मुखबिर की सूचना पर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आसिफ को सबसे पहले गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी निशानदेही पर बरामदगी हुई और पूरे मामले का खुलासा भी हो गया। दोनों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा जाएगा उसके बाद कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।




