बरेली : कबाड़ा व्यापारी के घर में बदमाशों 10 का डाला डाका, पुलिस मामले के खुलासे में जुटी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदमाशों के हौंसले बुलंद नैशनल हाईवे पर चार दिन में दूसरी घटना को दिया अंजाम।

आदर्श/राजकुमार

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक के पास रहने वाले कबाड़ा व्यापारी गिरीश गुप्ता के घर रविवार रात नकाबपोश बदमाशो ने 5 लाख नगद सहित लाखो के जेवरात पर हाथ साफ किया । बदमाशों ने व्यापारी की जमकर पिटाई भी की साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर दी जान से मारने की धमकी । पीड़ित गिरीश गुप्ता ने बताया की पत्नी बच्चों सहित रिस्तेदारी में गई हुई थी। वह रविवार की शाम साढ़े आठ बजे होटल से खाना खाकर अपने घर पहुंचे बारिश में वह भीग गये थे कपड़े निकाल कर मोबाइल उन्होंने कुर्सी पर रखकर बहार बने बाथरूम में पेशाब करने को पीछे बाला गेट खोला तभी घात लगाकर बैठे नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोला दिया और उनके कान पर असलहा लगाकर जमकर पिटाई की। उसके बाद कमरे की चाबी मांगी मना करने पर उसकी उसका गला दबा दिया ।उसके बाद कमरे का ताला तोड़कर कमरे में घुस गये कमरे रखी सेफ की चाबी से सेफ क्या ताला खोल कर उसमें रखे पाँच लाख रुपये नगद निकाल लिए उसके बाद बैड के अंदर रखे सोने के दो हार चार चूड़ी सोने की दो कनफूल पत्नी के दो कनफूल बच्चों के दो जोड़ी जेबरी चांदी की एक जेंट्स सोने की लर निकाल ली ।उसके बाद गिरीश गुप्ता को बैड के अन्दर ही हाथ पैर बन्ध कर डाल दिया और वही बैठ कर माल का बंटवारा किया।चोरो ने लगभग चार घन्टे तक घटना को अंजाम दिया उसके बदमाशों ने कहा कि अगर तुमने पुलिस से शिकायत की तो आठ दस दिन में तुम्हें परिवार सहित मार देंगे और मोबाइल लेकर वह चले गये।किसी तरह पैर की रस्सी निकाल कर पीड़ित पुलिस के पास चौराहे पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस ने उसके रस्सी बंधे हाथ खोले उसके बाद घटना स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने सूचना हल्का इंचार्ज को दी मौके पर पहुंचे हल्का इंचार्ज ने उल्टा उसी को हडकाया की तुम नोटंकी कर रहे हो जाओ सो जाओ थाना प्रभारी ने सुबह घटना स्थल पर पहुँच कर जांच कर चले आये। बाद में डॉग स्क्वायड की टीम भी वहाँ पहुँच गई लेकिन घटना का सुराग नही लगा।
मीरगंज से व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनारायण गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए उन्होंने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है घटना न खुलने पर आंदोलन करने को कहा है।

थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह पचौरी ने बताया तहरीर मिल गई है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी पीड़ित को मेडीकल के लिए भेज दिया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment