
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सिख समाज ने फ्री ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया। यह आयोजन ऐसे वक्त में किया गया जब सूबे में किल्लत है। जानकारी के मुताबिक सिख समाज से जुड़े लोगों ने ऑक्सीजन लंगर आयोजित करने के लिए प्रशासन से लिखित अनुमति लेने के बाद ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया।
इस ऑक्सीजन लंगर में बरेली सहित आसपास के जिले के लोग पहुंचे। बरेली सिख गुरुद्वारा कमेटी से मिली जानकारी ऑक्सीजन का इंतजाम तमाम सिख समाज के लोगो द्वारा किया गया। गुरुद्वारा कमेटी से जुड़े हरप्रीत सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में फ्री ऑक्सीजन लंगर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में कई लोगो को एक्सपर्ट की देखरेख ऑक्सीजन दी गई। यह लंगर मानवीय आधार पर आयोजित हुआ है। इस लंगर को आयोजित करने के लिए बरेली डीएम से लिखित अनुमति ली गई है। यह ऑक्सीजन लंगर तबतक चलता रहेगा जब तक सब अच्छा नहीं हो जाता है।




