बदायूं लाइव : सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की उमड़ी भीड़

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता

बदायूं । सावन के पहले सोमवार पर मंदिरों में बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंच रहे हैं साथ ही शिवालयों पर जल अभिषेक कर रहे हैं । मंदिरों में शिवालय पर दूध, दही ,शहद ,जल, बेलपत्र ,धतूरा, फूल और मालाएं शिवालयों पर चढ़ाई जा रही हैं । मंदिर प्रबंधन मंदिरों के गेटो में ताले लगाकर कुछ लोगों को ही अंदर आने दे रहे हैं वही भक्तों की ज्यादा संख्या होने के बावजूद भी कोविड गाइड लाइन का पालन काफी हद तक संभव नहीं हो पा रहा है ।वहीं बदायूं के प्रसिद्ध बिरुआबाड़ी मंदिर गौरीशंकर मंदिर सहित जिले के शिवलिंग पर जल अभिषेक चल रहा है । मंदिरों के बाहर फुल पत्रों के साथ-साथ बेलपत्र आदि भक्तगण खरीद रहे हैं और खरीद कर मंदिर में जाकर जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांग रहे हैं । मंदिर के पुजारी भक्तों को जल अभिषेक कर तुरंत हटने को कह रहे हैं । हालांकि पहला सोमवार होने के कारण काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं । सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों के बाहर पुलिस भी लगी हुई है जो मंदिर में आने वाले शिवभक्तों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए लोगों से अपील कर रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज