दरगाह आला हज़रत से ईद के चांद की शहादत को लेकर जारी हुआ  हेल्पलाइन नम्बर 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | दरगाह आला हजरत स्थित मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी ने ईद के चाँद की शहादत  को लेकर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए है। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया जैसे रमज़ान शरीफ पर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए थें। वैसे ही ईद के चाँद की शहादत (गवाही) को लेकर भी हेल्पलाइन नम्बर जारी किए है। 29 रमज़ान (12 मई बरोज़ बुध) को नमाज़े मगरिब के बाद सभी लोग ईद के चाँद देखने का एहतेमाम  करें। जैसे ही ईद का चाँद नज़र आए, तो मरकजी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी के मुफ्तियना-ए-इकराम के दिए हुए हेल्पलाइन नम्बर पर जानकारी दें और मरकजी दारुल इफ्ता में आकर दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन काज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी के सामने शहादत  दें। वही मरकजी दारुल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने कहा मोबाइल पर दी गई ख़बर का शरीयत में कोई एतबार नहीं, मोबाइल पर मिलने वाली ख़बर सिर्फ़ ख़बर है शहादत (गवाही) नहीं ।।

इन हेल्पलाइन नम्बरों पर संपर्क करे ,

हज़रत सलमान मिया- 8126500700

मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी- 9411090486

कारी कज़िम- 9548291535

मुफ्ती कौसर अली- 9411472901

मुफ्ती गुलाम मुस्तफ़ा- 9411008681

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment